संदीप सिंह बने समाजवादी अधिवक्ता सभा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी ने एडवोकेट संदीप सिंह को अधिवक्ता सभा पंजाब का प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया
चंडीगढ़ , 24 सितंबर 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने एडवोकेट संदीप सिंह को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोहन लाल बलगन की अनुशंषा पर एडवोकेट संदीप सिंह को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट संदीप सिंह एक कुशल और अनुभवी नेता हैं। वे पंजाब प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने भी एडवोकेट संदीप सिंह को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट संदीप सिंह के नेतृत्व में पंजाब प्रदेश में समाजवादी पार्टी एक नई ऊंचाई को छुएगी।
नवनियुक्त एडवोकेट संदीप सिंह ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोहन लाल बलगन के मार्गदर्शन में पंजाब प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
पंजाब में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद
एडवोकेट संदीप सिंह के पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पंजाब में समाजवादी पार्टी को मजबूत होने की उम्मीद है। एडवोकेट संदीप सिंह एक व्यवहार कुशल और युवा नेता हैं, वे पंजाब में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ