चंडीगढ़ एवं पंजाब प्रदेश प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने जारी की प्रत्याशियों की सूची


 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (पंजाब) भी चुनावी मैदान में उतर आई है। पार्टी ने जालंधर से उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि जालंधर सेंट्रल से जतिंदर शर्मा, जालंधर नार्थ ने अमित कुमार व जालंधर कैंट से सुनील बब्बर को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है।
 
सपा ने 80 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार, लैंड माफिया, रेत माफिया व ड्रग माफिया पर नकेल कसी जाएगी। पंजाब में हुई गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों पर सख्त कदम उठाएगी। पंजाब में मेट्रो चलाई जाएगी, जिसमें चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर को जोड़ा जाएगा। 
 
 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पचास लाख के करीब सिख हैं। पार्टी ने तीन सिख उम्मीदवारों को टिकट दी है। पार्टी की सरकार आने पर चंडीगढ़ को पंजाब से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने के साथ-साथ किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान परिवारों को पचास-पचास लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। युवा पीढ़ी को रोजगार देने के लिए पंजाब में इलेक्ट्रोनिक कारों के कारखाने लगाएं जाएंगे,पंजाब में आईटी हब खोले जाएंगे। उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के साथ-साथ बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरु करवाया जाएगा। उद्योगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जाएगी। प्रवासी मजदूरों के रैन बसेरे बनाए जाएंगे। 
 
चुनाव को लेकर पंजाब बचाओ सांझा फ्रंट की संचालन कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में प्रो. नछतर सिंह, एडवोकेट सुरिंदर ठाकुर, डा. विक्रम सिंह, एके स्वामी, एमपी सिंह, आरके यादव को शामिल किया गया है। इस अवसर पर टीएमसी के प्रधान मनजीत सिंब, रेशम सिंह काहलों, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सिकंदर सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ